Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा जमाया (राउंडअप)

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान ने शतक (110 रन) जमाया और कुमार संगकारा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 71 रन जोड़े।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.5 ओवर में 225 रन ही बना सकी। भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (67) ही संघर्ष करते दिखे, बाकी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम को तेज शुरूआत देने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी छठे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। युवराज सिंह 31 गेंदों में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए।

विराट कोहली 57 गेंदों में 37 रन बनाकर 22वें ओवर में परेरा की गेंद पर विकेटकीपर संगकारा को कैच थमा बैठे। उन्होंने पांच चौके लगाए। सुरेश रैना 28 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर रणदीव की गेंद पर दिलशान को कैच दे बैठे।

इसके बाद रोहित शर्मा पांच और प्रवीण कुमार 14, ईशांत शर्मा शून्य, आशीष नेहरा दो रन बनाकर आउट हुए। 47वें ओवर में कप्तान धौनी रणदीव की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 100 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।

श्रीलंका के गेंदबाज रणदीव और परेरा को तीन-तीन विकेट मिले जबकि मलिंगा ने दो और मैथ्यूज को एक विकेट मिला।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 300 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने शतक (110 रन) बनाया और कुमार संगकारा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 71 रन जोड़े।

दिलशान ने अपनी आक्रामक पारी में 115 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। संगकारा ने 62 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए। दिलशान 40 वें ओवर में प्रवीण कुमार की गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए और 45 वे ओवर में संगकारा भी 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा और मुनाफ पटेल को दो-दो विकेट मिले जबकि प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा और युवराज सिंह को एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+