Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : पुरुष हॉकी टीम का चयन संपन्न

टीम के चयन के लिए कुल 35 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों ने बालेवाड़ी खेल परिसर में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया।

टीम के चयन में राष्ट्रीय चयन समिति के अलावा मुख्य कोच जोस ब्रासा और उनके सहायक हरेंद्र सिंह की भी प्रमुख भूमिका रही। चयन समिति में चयनकर्ता कर्नल बलबीर सिंह और बीपी गोविंदा के अलावा सरकारी पर्यवेक्षक अजीत पाल सिंह शामिल थे।

कोच ब्रासा इस टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभजोत सिंह को भी शामिल करना चाहता थे लेकिन इस संबंध में हॉकी इंडिया (एचआई) ने उनकी एक नहीं सुनी। ब्रासा ने इसे लेकर एचआई को दो पत्र लिखे थे लेकिन उन्हें उसका कोई जवाब नही मिला।

इससे पहले ब्रासा ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था कि एचआई और उनका नियोक्ता भारतीय खेल प्राधिकरण उनके साथ गुलामों जैसा बर्ताव करता है। इसके जवाब में एचआई ने कहा था कि ब्रासा अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नही निभा पा रहे हैं और यही कारण है कि वह इस तरह का बातें फैला रहे हैं।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : भरत छेत्री

डिफेंडर : धनंजय महाडिक, सरदार सिंह, प्रबोध टिर्की, गुरबाज सिंह और संदीप सिंह।

मिडफील्डर : अर्जुन हलप्पा, विक्रम पिल्लै, रविपाल, भारत, सरवनजीत सिंह और दानिश मुज्तबा।

फारवर्ड : राजपाल सिंह (कप्तान), तुषार खांडेकर, शिवेंद्र सिंह और धर्मवीर सिंह।

वैकल्पिक खिलाड़ी : एड्रियन डिसूजा (गोलकीपर), रुपेंद्रपाल सिंह (डिफेंडर), विकास पिल्लै और वी.एस. विनय (मिडफील्डर), गुरविंदर सिंह चांडी और मनदीप अंतिल( दोनों फारवर्ड)।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+