विराट कोहली ने बताया अपने पसंदीदा क्रिकेट कमेंटेटर का नाम
नई दिल्ली: भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय कोरोनावायरस के वैश्विक संकट के चलते अपने घर में बंद है क्योंकि मौजूदा स्थिति में पूरे देश में लॉकडाउन है। कोहली ने हाल ही में केविन पीटरसन के साथ बात करते हुए कहा था वह इस समय का आनंद ले रहे हैं वह अपने परिवार के साथ हैं। कोहली के मुताबिक भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ जगह पाकर वे धन्य महसूस करते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने पसंदीदा कमेंटेटर का चयन करने के लिए कहा गया और कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का नाम लिया।
"सावधान रहें कि आप इसका उत्तर कैसे देते हैं, क्योंकि, क्योंकि हो सकता है यह अंत में आपके लिए ज्यादा अच्छा साबित ना हो। आपका पसंदीदा कमेंटेटर? " पीटरसन ने कोहली से सवाल पूछा।
कोहली ने जवाब दिया, "मेरा पसंदीदा कमेंटेटर बताना यह आसान है। यह तुम (पीटरसन) नहीं हो, कम ऑन। मेरा पसंदीदा कमेंटेटर है ... नासिर (हुसैन)। "
जब कोहली ने नासिर को चुना तो पीटरसन ने कहा, "यह बिल्कुल सही है। आपने प्रश्न का उत्तर देने के लिए काफी समय लिया। धन्यवाद। यह ठीक है बढ़िया।"
कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व साथी पीटरसन के साथ कई विषयों पर बात की और उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच अपनी पिक का नाम भी बताया।
कोहली ने कहा, '' मुझे उनका (रोनाल्डो) काम पसंद हैं और उनमें बाहर की सभी बकवासों को नजरअंदाज करने की क्षमता है।
खास बात यह है कि कोहली और अनुष्का इस लॉकडाउन टाइम में किसी परंपरागत घर में नहीं है बल्कि वे अपने फार्म में हैं जहां पर उनको घूमने के लिए भी कुछ जगह मिल जाती है। कोहली ने विशेष तौर पर इस बात का शुक्रिया अदा किया है कि उनके पास इस मुश्किल समय में एक ऐसी जगह तो है। इस दौरान कोहली ने बताया कि उनके गुड़गांव वाले घर में पड़े पड़े उनका भाई तंग हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
