त्रिकोणीय श्रृंखला: कोहली और पठान ने पारी संभाला (लीड-2)
हरारे, 5 जून (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के अहम मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने 21 ओवरों में दो विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने नमन ओझा और दिनेश कार्तिक रूप में जल्द ही अपने दो विकेट गवां दिए थे।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से दिनेश कार्तिक के साथ युवा बल्लेबाज ओझा को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई थी। परंतु ओझा ने जल्द ही पेवेलियन की राह पकड़ ली। ओझा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने सात गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनया।
ओझा के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने कार्तिक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश लेकिन जल्द ही कार्तिक 27 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद यूसुफ पठान और कोहली ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भारतीय पारी को संवारा। फिलहाल कोहली और पठान दोनों 40-40 रन बनाकर नाबाद थे।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच बोनस अंकों के साथ जीतना पड़ेगा। भारतीय एकादश में ओझा, आर. अश्विन और पंकज सिंह को शामिल किया है। इन तीनों खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मुकाबला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications