ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-3)

By Staff

श्रीलंका को पहला झटका सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या के रूप में लगा। जयसूर्या 24 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर शाहिद अफरीदी की गेंद पर यूनुस खान द्वारा लपके गए।

जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान (46) की जोड़ी ने अपने कप्तान कुमार संगकारा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 81 रन जुटाए।

दिलशान अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 39 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाने के बाद अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए। यह विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा।

110 रन के कुल योग पर सईद अजमल ने कप्तान संगकारा (15) को विकेट के पीछे कामरान अकमल के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। संगकारा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 15 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए थे। माहेला जयवर्धने 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि चमारा सिल्वा ने छह रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम को 17 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं। इस में चार लेग बाई, 10 वाइड और तीन नो-बॉल शामिल हैं।

पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, June 12, 2009, 7:06 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+