डेविस कप : गर्मी से हारे बेलूची, भारत को 2-2 की बराबरी
रविवार को भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और ब्राजील के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थॉमज बेलूची की भिड़ंत हो रही थी लेकिन पहले सेट के बाद ही बेलूची तेज गर्मी के कारण मैच से हट गए।
बेलूची के मैच छोड़ने के वक्त सोमदेव 7-6, 4-0 से आगे चल रहे थे। बेलूची के मैच से हटने से भारत ने स्कोर 2-2 कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए दोनों एकल मुकाबलों में मिली हार के कारण भारतीय टीम 0-2 से पिछ़ रही थी लेकिन शनिवार को युगल मुकाबले जीतकर उसने स्कोर 1-2 कर लिया था।
रविवार को निर्धारित दूसरे उलट एकल मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना का ब्राजील के रिकाडरे मेलो के साथ सामना होगा। मेले पहले एकल मुकाबले में सोमदेव को हरा चुके हैं जबकि बोपन्ना बेलूची से हार चुके हैं।
इस प्लेऑफ की विजेता टीम को विश्व ग्रुप में खेलने का अधिकार मिलेगा जबकि हारने वाली टीम अपनी क्षेत्रीय ग्रुप में ही रह जाएगी। उसे अगले वर्ष वर्ल्ड ग्रुप के लिए सिरे से प्रयास करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications