Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोर्ट पर दमखम दिखाने को तैयार हैं फेडरर

हांगकांग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर का मानना है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से इतने सशक्त हो चुके हैं कि एक बार फिर कोर्ट पर अपना दमखम दिखा सकें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में शिरकत के लिए शंघाई रवाना होने से पूर्व फेडरर ने हांगकांग में प्रेस से मुलाकात की। उन्होंने रफेल नडाल के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता और नम्बर वन पाने की अपनी जद्दोजहद की भी चर्चा की।

फेडरर ने कहा, "जाहिर तौर पर नडाल कुछ साल पहले की तुलना में अब दमदार खिलाड़ी बन चुके हैं, पर रैकिंग में कुछ फिसल जाने के बावजूद ऐसा ही मेरे साथ भी है।" फेडरर इस समय दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी हैं।

अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक दजोकोविक से हराने के बाद फेडरर महीने भर तक खेल से दूर रहे। उन्होंने बताया, "पिछले तीन सप्ताहों से मैंने कड़ी मशक्कत की है। मुझे लगता है कि अब मैं काफी अच्छा खेल रहा हूं।"

फेडरर ने कहा कि वह दिमागी तौर पर तरोताजगी महसूस कर रहे हैं और दोबारा खेलने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, "मेरा खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और इसे भविष्य में जारी रखूंगा।"

उन्होंने अपनी जुड़वा बेटियों की देखभाल के बारे में भी मीडिया को बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+