पीसीबी प्रमुख ने श्रीलंका को श्रंखला के लिए आमंत्रित किया
दौरा रद्द होने के संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा ई-मेल के जरिए सूचना मिलने के तुरंत बाद बट्ट ने रणातुंगा से संपर्क किया। हालांकि एसएलसी ने इस संबंध में अपना कोई फैसला नहीं सुनाया है।
बट्ट ने आईएएनएस को बताया कि रणातुंगा ने उनके निमंत्रण पर सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "श्रीलंका हमारे यहां आकर टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला खेलने के लिए इच्छुक है। मैंने रणातुंगा से बात की है और उन्होंने सकारात्मक जवाब भी दिया है।"
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ रिश्तों में आए तनाव के कारण गुरुवार को भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया।
सरकार ने बीसीसीआई को इस संबंध में लिखित तौर पर सूचित करते हुए मौजूदा हालात में टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई ने इस खबर की पुष्टि करने के साथ-साथ पीसीबी को भी इसकी जानकारी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications