विराट-अनुष्का ने कोरोना वायरस के खिलाफ पहले किया मदद का ऐलान, अब सामने आई रकम
नई दिल्ली। दुनिया भर में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी से बचने और लोगों की मदद करने के लिये इस वक्त सारा देश एक साथ खड़ा है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लगे 21 दिन के लॉकडाउन के बीच लोगों से अपील की है कि वो प्रधानमंत्री केयर्स फंड या फिर मुख्यमंत्री केयर्स फंड में अपनी इच्छा के अनुसार मदद करें ताकि इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद की जा सके।
और पढ़ें: भारतीय टीम के वो 3 खिलाड़ी जो बन सकते थे महान कप्तान पर कभी नही मिला मौका
पीएम मोदी की इस अपील के बाद मशहूर हस्तियों से लेकर खेल जगत के स्टार खिलाड़ी बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें: वसीम जाफर ने धोनी की कप्तानी में चुनी अपनी ऑल टाइम IPL टीम, वॉर्नर-डिविलियर्स को जगह नहीं

विरुष्का ने पीएम केयर्स फंड में किया था गुप्त दान
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिये पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद का ऐलान किया था।
दोनों की ओर से किये गये इस मदद के ऐलान में किसी रकम का जिक्र नहीं था क्योंकि दोनों ने एक तरह का गुप्त दान किया था। हालांकि अब रकम का भी पता चल गया है कि इन दोनों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिये कितना पैसा दान किया है।

विराट-अनुष्का ने दान किये इतने करोड़
न्यूज एजेंसी आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मिलकर पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री रिलीफ फंड (महाराष्ट्र) को कुल 3 करोड़ रुपयों की मदद की है।
इससे पहले अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल से इस दान की जानकारी देते हुए लिखा था, 'मैं और विराट पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री रिलीफ फंड का सपोर्ट कर रहे हें। कोरोना से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। हम अपने तरफ से हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।'

BCCI समेत इन खिलाड़ियों ने भी किया है दान
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में और भी खिलाड़ियों ने अपनी ओर से आर्थिक मदद मुहैया कराई है जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख, सुरेश रैना ने 52 लाख, सौरव गांगुली 50 लाख, गौतम गंभीर करीब 1.5 करोड़, अजिंक्य रहाणे ने 10 लाख और पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया। इनके अलावा भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सैलरी और पेंशन दान किया है तो कुछ खिलाड़ियों ने लाखों में दान किया है।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 52 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
