Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : भारत को 216 रनों की चुनौती (लीड-6)

मोहाली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन आस्ट्रेलिया के 216 रनों का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 43 रन बना लिए। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी 192 रनों पर समेट दी।

आस्ट्रेलियाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शून्य के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल द्रविड़ ने वीरेंद्र सहवाग का साथ निभाने की कोशिश की लेकिन वह 13 रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। सहवाग 17 और सचिन तेंदुलकर सात रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले आस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहले सत्र में ही तीन झटके लगे। ये तीनों झटके ईशांत शर्मा ने दिए। इसके बाद हरभजन सिंह एवं प्रज्ञान ओझा ने तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। आखिर में भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में पेवेलियन की राह दिखाकर भारत के लिए जीत की उम्मीदें जगा दी।

पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर ने दूसरी पारी में भी चमके। उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत ने भी 34 रन देकर तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह को दो और प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला।

पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त हासिल करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को चौथे दिन वाटसन और कैटिच ने मनचाही शुरुआत दी। पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले वाटसन ने दूसरी पारी में खुलकर हाथ दिखाए। तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे वाटसन ईशांत शर्मा की एक गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 59 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

वाटसन के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान पोंटिंग ने मैदान पर उतरते ही शानदार ढंग से चौका जड़ा लेकिन इसके बाद ईशांत ने उन पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया। वह महज चार रन बनाकर ईशांत का शिकार बन गए। इसके बाद माइकल क्लार्क भी ईशांत की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। क्लार्क सिर्फ चार रन ही बना सके। इसके बाद हरभजन ने माइक हसी (28) और मार्कस नॉर्थ (10) पेवेलियन की राह दिखा दी। कैटिच भी 37 रन बनाकर ओझा का शिकार बन गए।

तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 405 रन बनाए। इसमें सचिन तेंदुलकर के 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन पूरी सूझबूझ के साथ अपने करियर के 49वें शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वह मार्कस नॉर्थ की एक फिरकी को समझने में चूक गए और पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 189 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 98 रन बनाए।

सचिन के अलावा भारत की ओर से सुरेश रैना ने 86 और राहुल द्रविड़ 77 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने 64 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा नॉथन हॉरिट्ज और डॉग बोलिंगर ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 428 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से वाटसन ने सर्वाधिक 126 और टिम पैन ने 92 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जहीर खान ने 30 ओवरों में 94 रन खर्च किए और पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा इस मैच में हरभजन सिंह ने भी 114 रन देकर तीन विकेट लिए। एक विकेट ओझा के नाम रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+