कुंबले भी नहीं रोक पाये आस्ट्रेलियाई विजय रथ
सिडनी6 जनवरी: भारत को जब मैच बचाने के लिये केवल दो ओवर और झेलने थे तब कामचलाउ स्पिनर माइकल क्लार्क ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां 122 रन की रोमांचक जीत दिलाने के साथ की चार मैच की श्रृंखला में 2-0 से आगे कर दिया.भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने अपने धैर्य और रक्षात्मक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया लेकिन दूसरे छोर पर पांच गेंद के अंदर तीन विकेट निकलने के कारण वह आस्ट्रेलिया को लगातार 16वीं जीत दर्ज करने के पिछले रिकार्ड की बराबरी करने से नहीं रोक पाये.
भारत ने 333 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 41वें ओवर तक चोटी के छह बल्लेबाज गंवा दिये थे. कुंबले ने इसके बाद अगले 30 ओवर तक एक छोर संभाले रखा. जब लग रहा था कि भारत मैच ड्रा करवाकर आस्ट्रेलियाई विजय अभियान को रोक लेगा तभी माइकल क्लार्क ने हरभजन सिंह आरपी सिंह और ईशांत शर्मा को आउट करके आस्ट्रेलिया को जश्न मनाने का मौका दे दिया. भारतीय टीम 210 रन बनाकर आउट हुई.
आस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 401 रन बनाकर समाप्त घोषित की. माइक हस्सी 145 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मैन आफ द मैच एंड्रयू साइमंड्स ने 61 रन बनाये.
आस्ट्रेलिया ने भले ही रोमांचक जीत दर्ज की लेकिन उसकी इस जीत में अंपायरों के गलत फैसलों ने भी अहम भूमिका निभायी. पहले दिन से ही अंपायरों के फैसले भारत के खिलाफ गये तथा पांचवां और अंतिम दिन भी इसका अपवाद नहीं रहा.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications