Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोटरफील्ड के शतक की बदौलत आयरलैंड जीता

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसमें जुनैद सिद्दीकी ने 123 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 100 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा पूर्व कप्तान सकीबुल हसन ने 78 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 50 रनों की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश के बाकी के बल्लेबाज नाकाम रहे।

आयरलैंड की ओर से बॉएड रैंकिंग ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि ट्रेंट जास्ट्सन को दो सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 45 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। पोटरफील्ड ने 116 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए।

पॉल स्टिरलिंग ने भी 52 और एलेक्स कुसेक ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। स्टिरलिंग ने 57 गेंदों की अपनी तेज पारी में सात चौके लगाए जबकि कुसेक ने 77 गेंदें खेलकर चार चौके जड़े।

पोटरफील्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ दो मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+