Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : दिन का खेल खत्म, मेहमान टीम के 2 विकेट गिरे (राउंडअप)

सलामी बल्लेबाज टिम मैकिंटोश को बिना खाता खोले जहीर खान ने विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच करवाया जबकि ब्रेडले जॉन वॉटलिंग को स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने छह रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। दूसरे दिन का पहला विकेट सचिन तेंदुलकर (40) के रूप में गिरा। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए। सचिन ने लक्ष्मण के साथ मिलकर कुल 66 रनों की साझेदारी की।

यह टेस्ट सचिन के लिए खास है। इस वर्ष नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बना चुके तेंदुलकर शतकों के अर्धशतक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष छह शतक लगाए हैं। ऐसे में मोटेरा की दूसरी पारी में उनसे इस करिश्मे की उम्मीद होगी।

मास्टर ब्लास्टर को स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। तेंदुलकर के पेवेलियन जाने के कुछ देर बाद सुरैश रैना भी तीन रन बनाकर विलियम्सन की गेंद पर मैक्कलम को कैच दे बैठे।

वी. वी. एस.लक्ष्मण (40) पटेल के शिकार हो गए। लक्ष्मण ने पारी के दौरान 105 गेंदों का सामना किया जिसमें चार चौके भी शामिल हैं।

भोजनकाल के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी का विकेट गिरने के बाद हरभजन सिंह एक छोर पर डटे रहे और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए प्रज्ञान ओझा के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले धौनी स्पिनर डेनियल विटोरी की गेंद पर वाटलिंग को कैच थमा बैठे जबकि जहीर खान विटोरी की गेंद पर बोल्ड आउट हुए।

उल्लेखनीय है कि मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। चोट से वापसी करने वाले गौतम गंभीर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और वह 21 रन ही बना सके। भारत ने पहले दिन खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 329 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट कप्तान डेनियल विटोरी ने झटके। जीतन पटेल ने तीन जबकि क्रिस मार्टिन, जेसी राइडर व विलियम्सन ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, November 5, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+