Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : मैथ्यू को हराकर फेडरर चौथे दौर में

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फेडरर अमेरिकी ओपन में लगातार सातवीं बार फाइनल खेलने के लिए प्रयासरत हैं। बीते छह मौकों में उन्होंने पांच बार खिताबी जीत हासिल की है जबकि बीते वर्ष उन्हें अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

फेडरर अपने करियर के 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत हैं। अमेरिकी ओपन में उनका रिकार्ड 54-5 का रहा है। उन्होंने यहां कुल 59 मैच खेले हैं, जिनमें से 54 में उन्हें जीत मिली है।

फेडरर के अलावा तीसरे वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। जोकोविक ने तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका के जेम्स ब्लैक को 6-1, 7-6 (7-4), 6-3 से पराजित किया।

अगले दौर में जोकोविक का सामना अमेरिका के ही मार्डी फिश से होगा। फिश ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांसीसी खिलाड़ी अर्नाड क्लीमेंट को 4-6, 6-3, 6-4, 1-6, 6-3 से पराजित किया।

इसके अलावा दो बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेल चुके रोबिन सोल्डरलिंग ने हॉलैंड के थिएमो दे बेक्कर को 6-2, 6-3, 6-3 से हराया जबकि स्पेन के अल्बर्ट मोंटेनेस ने चौथे दौर में जगह बनाने के लिए जापान के केई निशिकोरी को पराजित किया। निशिकोरी हालांकि चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सके। खेल रोके जाने वह तक 6-2, 2-1 से पिछड़ रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+