कंफडरेशंस कप: स्पेन की शानदार जीत
रस्टेनबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), 15 जून (आईएएनएस)। फुटबाल स्टार फर्नाडो टोरेस की शानदार हैट्रिक की बदौलत कंफडरेशंस कप के पहले मैच में रविवार को स्पेन ने न्यूजीलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
स्पेन के स्टार खिलाड़ी टोरेस ने मैच के चौथे मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 14वें मिनट में एक और गोल दागकर उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद अलबटरे रिएरा और डेविड विल्ला ने एक-एक गोल दागा। टोरेस ने तीसरा गोल किया तो उसके बाद न्यूजीलैंड के लिए मैच में वापसी की गुंजाइश ही नहीं बची।
मैच में न्यूजीलैंड के स्ट्राकर गोल करने के लिए रास्ते तलाशते रहे लेकिन उन्हें आखिर तक सफलता नहीं मिल पाई। नतीजतन उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड के गोलकीपर ग्लेन मॉस ने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया। रिएरा के एक बेहतरीन किक का उन्होंने शानदार ढंग से बचाव किया।
टूर्नामेंट में स्पेन बुधवार को इराक से भिड़ेगा और उसी दिन न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी आमने-सामने होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications