धीमी ओवर गति को लेकर भारतीय टीम पर जुर्माना
श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। श्रंंखला की तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी। फाइनल मैच रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था।
मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने के कारण भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माने के तौर पर भरना होगा जबकि कप्तान को 20 फीसदी जुर्माना देना होगा।
भारतीय टीम ने चूंकि दो ओवर कम फेंके, लिहाजा खिलाड़ियों को मैच फीस का 20 फीसदी बतौर जुर्माना भरना पड़ा जबकि कप्तान धौनी को मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा आईसीसी के पास जमा करना होगा।
भारतीय टीम ने आईसीसी द्वारा तय इस सजा को बिना किसी सवाल-जवाब के मान लिया, लिहाजा इस संबंध में किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications