मदद के लिए फिर आगे आए पठान बंधु, गरीबों के लिए किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन किया गया है जिसके कारण गरीब वर्ग के लोगों को घर का खाना पूरा करने में दिक्कत हो रही है। क्योंकि देश बंद होने के कारण फिलहाल मजदूर वर्ग रोजगार नहीं पा रहा। ऐसे में उनकी सहायता के लिए कई हस्तियां आगे आ रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और युसूफ पठान एक बार फिर गरीबों की सहायता के लिए आगे आए हैं।
देश के कोने-कोने में गरीब मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। उसी तरह से अपने गृहनजर बडोदा में युसुफ पठान और इरफान पठान ने बड़ी मदद करते हुए 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू वितरित किए जिससे की बडोदा में फंसे मजदूर लोगों को खाने में मदद मिल सके। इरफान पठान और युसुफ पठान ने भी खाने को लेकर जो मदद की है वो वाकई में बहुत ही बड़ी मदद है। इरफान ने ट्विट कर लिखा, "इंसान का सबसे बड़ा खौफ मुस्तकबिल(भविष्य) है। आज में जीना शुरू करो खौफ खुद ब खुद भाग जाएगा। घबराए नहीं और झूठी खबरें ना फैलाए।"
इरफान पठान ने बीते दिनों ही कहा था, "हम ऐसी विकट स्थिति में हर संभव तरीके से सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं और हम देश के प्रत्येक नागरिक से अपील करते हैं कि वे घर के अंदर रहें और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें और अपने आस-पास के सभी लोगों की देखभाल करें।" बता दें, यह दोनों भाई लगातार सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं और वो लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।
बता दें, इन दोनों भाईयों से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष और सौरव गांगुली ने गरीब लोगों को 50 लाख रुपये का चावल दान किया था फिर उन्होंने बेलूर मठ में 2 हजार किलो चावल दान किए थे वहीं शानिवार को उन्होंने कोलकाता में रोजाना 10,000 लोगों खाने खिलाने का ऐलान किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
