Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका की तेज शुरुआत (लीड-5)

पारी की शुरुआत करने आए माहेला जयवर्धने ने 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए हैं जबकि तिलकरत्ने दिलशान 12 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 33.5 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। भारत की ओर से युवराज सिंह ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया।

शेष कोई बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों की सधी दिशा और लंबाई के आगे नहीं टिक सका। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

श्रीलंका की ओर से थिसिरा परेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा और लसिथ मलिंगा को दो-दो और हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को एक सफलता मिली।

भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था। सहवाग 20 रन के कुल योग पर कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए थे। सहवाग ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

कुल योग में अभी छह रन ही जुड़े थे कि कुलसेकरा ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी चलता कर दिया। कार्तिक नौ रन बना सके। उनका विकेट 26 रन के कुल योग पर गिरा। कार्तिक का कैच कप्तान कुमार संगकारा ने विकेट के पीछे लपका।

इसके बाद रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े लेकिन 50 रन के कुल योग पर एंजेलो मैथ्यूज ने रोहित को पगबाधा आउट करके भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बना सके।

सुरैश रैना 61 रन के कुल योग पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। रैना आठ रन बना सके। इसके बाद भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का विकेट गंवाया। धौनी 71 रन के कुल योग पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

रवींद्र जडेजा से भारत को उम्मीद थी लेकिन वह खाता खोले बगैर ही चलते बने। उनका विकेट 77 रन के कुल योग पर गिरा। इसी योग पर परेरा ने प्रवीण कुमार को भी चलता किया। प्रवीण भी खाता नहीं खोल सके।

प्रवीण के पेवेलियन लौटने के बाद आशीष नेहरा ने भी निराश किया और दो रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर संगकारा के हाथों लपके गए। नेहरा का विकेट 80 के कुल योग पर गिरा।

दूसरे छोर पर युवराज सिंह ने मोर्चा संभाल रखा था लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा लम्बी नहीं खिंच सकी। युवराज 64 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के सहायता से 38 रन बनाने के बाद मलिंगा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

परेरा ने 103 रन के कुल योग पर ईशांत शर्मा (3) को बोल्ड करके भारतीय पारी को समेट दिया। प्रज्ञान ओझा दो रन पर नाबाद लौटे।

भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है जबकि श्रीलंकाई टीम चौथे मैच में उतरी है। भारत को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 200 रनों से शिकस्त मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित किया था।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे भारत से हार मिली थी। उसके और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

यह मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है लेकिन अगर श्रीलंका जीतता है तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला भारत के लिए नॉकआउट साबित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+