Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केविन पीटरसन के साथ विवाद पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों टीम से किया था बाहर

नई दिल्ली। साल 2014-15 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और केविन पीटरसन के बीच एक विवाद देखने को मिला था जिसकी वजह से केविन पीटरसन को टीम से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा। इस विवाद के करीब 6 साल बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इस बात को स्वीकार किया कि ईसीबी ने केविन पीटरसन के साथ मुद्दों को ठीक तरह से नहीं सुलझाया था। उल्लेखनीय है कि इस दौरान केविन पीटरसन आईपीएल में भाग लेना चाहते थे लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें रिलीज नहीं करना चाह रहा था जिसके बाद पीटरसन आईपीएल तो खेले लेकिन ईसीबी ने उन्हें फिर इंग्लैंड की टीम में मौका नहीं दिया।

और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी लगता है इंजमाम उल हक

यहां पर गौर करने वाली बात है कि इस विवाद के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की आईपीएल नीति को लेकर एंड्रयू स्ट्रॉस और केविन पीटरसन के बीच काफी गहमा-गहमी हुई था। अपनी ऑटोबायग्राफी में केविन पीटरसन ने इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब यह घटना हुई तब सिर्फ स्ट्रॉस ने ही उनका समर्थन किया था। इस दौरान पीटरसन ने मैट प्रायर और स्टुअर्ट ब्रॉड पर निशाना भी साधा।

और पढ़ें: पीसीबी का दावा भारत-पाकिस्तान के न खेलने से हुआ घाटा, ICC से मांग रहा बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी

6 साल बाद स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी

6 साल बाद स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी

इस मुद्दे पर 6 साल बाद चुप्पी तोड़ते हुए एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि वह इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि किसी खिलाड़ी के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना जरूरी क्यों है। हालांकि अगर वो टेस्ट क्रिकेट की बजाय आईपीएल में खेलने को प्राथमिकता देंगे तो इससे गलत उदाहरण पेश होगा।

स्ट्रॉस ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘आईपीएल को लेकर केपी (पीटरसन) के साथ मेरी हमेशा सहानुभूति रही है। मुझे समझ में आ गया था कि आईपीएल में दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं और वहां खिलाड़ियों को बड़ी रकम दी जाती है।'

एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईपीएल के लिये तैयार की थी खास पॉलिसी

एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईपीएल के लिये तैयार की थी खास पॉलिसी

गौरतलब है कि एंड्रयू स्ट्रॉस जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निदेशन बने थे तो तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में भाग लेने के लिए एक खास कार्यक्रम तैयार किया था जिसकी पीटरसन ने सबसे लंबे समय तक वकालत की थी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे काफी लंबे समय तक लगता था कि आईपीएल के लिए विंडो की जरूरत है। मैंने ईसीबी से कहा था कि हम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते क्योंकि यह टीम के लिए बड़ी समस्या बन जाता।'

विवाद को लेकर भी बोले एंड्रयू स्ट्रॉस

विवाद को लेकर भी बोले एंड्रयू स्ट्रॉस

वहीं एंड्रयू स्ट्रॉस ने केविन पीटरसन के साथ हुए विवाद को लेकर बताया कि कई बार समझाया कि टेस्ट क्रिकेट ज्यादा जरूरी है। स्ट्रॉस ने कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को छोड़ कर खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की छूट देना काफी खतरनाक है। इससे आप युवा खिलाड़ियों को यह सीख दे रहें है कि आईपीएल टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय केपी से कह रहा था, 'सुनो, दोस्तों- यह स्थिति है। आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बार बार टीम में आने और जाने का विकल्प नहीं चुन सकते। आपको इंग्लैंड के लिए मिले दायित्व को निभाना होगा और मैं उम्मीद करूंगा कि आपको ऐसे अंतराल मिले जहां आईपीएल भी खेल सकते है।'

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:30 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+