पीटरसन के शतक से स्थिति संभली
भारत ने पहली पारी में 453 रन बनाए थे. भारतीय पारी के जबाव में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली सात गेंदों के अंदर अंदर इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए थे.
मैच का स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
चेन्नई टेस्ट में दो शतक लगाने वाले एंड्रयू स्ट्रॉस खाता भी नहीं खोल सके और ज़हीर खान की शिकार बने. फिर दूसरे ही ओवर में इयन बेल को ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया. तब इंग्लैंड का स्कोर था दो विकेट पर एक रन.
लेकिन फिर कुक और पीटरसन ने आकर स्थिति को संभाला और दोनों के बीच 103 रनों की साझेदारी हुई. कुक 50 रन बनाकर ज़हीर खान की गेंद का शिकार बने. उनके बाद आए कॉलिंगवुड 11 रन ही बना सके लेकिन पीटरसन क्रीज़ पर टिके हुए हैं और शतक बना चुके हैं.
भारत की पारी
इससे पहले शनिवार को मैच के दूसरे दिन भारत ने 453 का स्कोर जुटाया था.राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर दोनों ने शतक जड़े.
दूसरे दिन गौतम गंभीर ने अपने 150 (21 x 4, 1 x 6) रन पूरे किए और अंतत 179 रन बनाकर स्वान की गेंद पर आउट हुआ. वहीं द्रविड़ ने टेस्ट करियर का 26वां शतक पूरा किया और साथ ही अपने आलोचकों को मुँह तोड़ जवाब भी दिया.
उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 261 गेंदों का सामना किया. इस दौरान राहुल ने 13 चौके लगाए. द्रविड़ 136 रन बनाकर स्वान की गेंद पर आउट हुए. भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
दो टेस्ट मैचों की इस सीरिज़ में भारत चेन्नई टेस्ट जीत कर 1-0 से आगे है.
इंग्लैंड टीम
केविन पीटरसन (कप्तान), एंड्रयू स्ट्रॉस, एलेस्टर कुक, इयन बेल, पॉल कॉलिंगवुड, एंड्रयू फ़्लिंटफ़, मैट प्रायर, ग्रैम स्वान, स्टुआर्ट बोर्ड, जेम्स एंडरसन और मोंटी पनेसर
भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, ज़हीर ख़ान, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
