Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शेन वॉर्न ने चुनी ग्रेटेस्ट ODI XI टीम, धोनी को खास वजह से किया बाहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वाॅर्न ने अपनी बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। वाॅर्न ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दाैरान इस टीम को चुना जिसमें कई दिग्गज हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को एक खास वजह से बाहर कर दिया है। दरअसल, वाॅर्न ने अपनी टीम में उन खिलाड़ियों को चुना, जिनके खिलाफ वो खेल चुके हैं। उन्होंने टीम में छह बल्लेबाज (एक विकेटकीपर और स्पिन गेंदबाजी ऑप्शन के साथ), दो तेज गेंदबाज, एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को जगह दी है।

चाैथे नंबर पर लारा को चुना

चाैथे नंबर पर लारा को चुना

वॉर्न ने भारतीय टीम के वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को बताैर ओपनर चुना, जबकि इस टीम में चुने गए दूसरे भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके खाते में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा सेंचुरी दर्ज हैं। सचिन को बैटिंग ऑर्डर में नंबर तीन पर रखा गया है, जबकि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए वॉर्न ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को चुना है। इंग्लैंड के केविन पीटरसन को नंबर-5 बल्लेबाज के तौर पर वॉर्न ने अपनी टीम में जगह दी है।

संगकारा को विकेटकीपर चुना

संगकारा को विकेटकीपर चुना

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कुमार संगकारा को चुना गया। इसके बाद ऑलराउंडर के तौर पर वॉर्न ने इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ और पाकिस्तान के वसीम अकरम को अपनी टीम में जगह दी है।

अख्तर भी शामिल

अख्तर भी शामिल

इस टीम में इकलौते स्पिन गेंदबाज न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी हैं, जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर पाकिस्तान के शोएब अख्तर और वेस्टइंडीज के कर्टली एंब्रोस वॉर्न की इस खास टीम का हिस्सा हैं।

वॉर्न की ऑलटाइम ग्रेटेस्ट ODI XI टीमः

वीरेंद्र सहवाग, सनत जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, कुमार संगकारा (विकेट कीपर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वसीम अकरम, डेनियल वेटोरी, शोएब अख्तर, कर्टली एंब्रोस।

Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 20:11 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+