पोंटिंग ने प्रत्येक टेस्ट में रिव्यू प्रणाली की मांग की
पोंटिंग ने मंगलवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस संबंध में गंभीरता से विचार करना चाहिए क्योंकि क्रिकेट के लिए यह जरूरी है।
आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इस प्रणाली का उपयोग नहीं हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसके उपयोग में आने वाला खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है।
पोंटिंग का मानना है इस प्रणाली के उपयोग को लेकर निरंतरता जरूरी है। उन्होंने कहा, "मैंने रेफरी मीटिंग के दौरान अपनी यह बात रखी थी। मेरे हिसाब से आस्ट्रेलिया-पाकिस्तान श्रृंखला के मामले में आईसीसी को आगे आना चाहिए था। वित्तीय कारणों से पीसीबी ऐसा नहीं कर पा रहा है। इससे क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।"
इस प्रणाली के उपयोग को लेकर कई देशों के बोर्ड आईसीसी के साथ नहीं हैं। भारत ने इस प्रणाली के उपयोग को लेकर विरोध जाहिर किया था। इसी आधार पर यह माना जा सकता है कि अक्टूबर में होने वाली भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला में भी इस तकनीक का उपयोग नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications