जडेजा का नाम उस घटना के साथ जुड़ा था। उनके अलावा पांच अन्य खिलाड़ी इस घटना में शामिल थे। बीसीसीआई ने इन छह खिलाड़ियों के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चार खिलाड़ी इस संबंध में अपना पक्ष साफ कर चुके हैं।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' ने खबर दी है कि जडेजा ने एक पत्र के माध्यम से इस घटना के लिए बीसीसीआई से माफी मांगी। पत्र बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन के नाम लिखा गया है।
जडेजा ने लिखा है कि खिलाड़ी किसी तरह की झड़प में शामिल नहीं रहे हैं, लेकिन चूंकी इस घटना में उनका नाम सामने आया है और मुख्य तौर पर यह घटना भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से जुड़ी है, लिहाजा वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
जडेजा ने लिखा है, "मुझे इस बात का खेद है कि बोर्ड ने सेंट लूसिया की घटना के लिए मेरे नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैं उस घटना के लिए माफी मांगता हूं।" इस घटना में जडेजा के अलावा युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला और मुरली विजय शामिल रहे हैं।
जडेजा ने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा कुछ इस प्रकार दिया है, "हम मैच के बाद जब सेंट लूसिया के एक पब में गए, तब हमें देखने के लिए अमेरिका में रहने वाले भारतीय बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। वे हमारे खेल से और भारतीय टीम की हार से नाराज थे।"
"उन्होंने हमें गाली देनी शुरू कर दिया। हमने उन्हें कहा कि वे हमें गाली न दें लेकिन बार-बार कहने पर भी वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ते देख हम वहां से चले गए। मैं वहां अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था लेकिन यह दुखद: है कि वहां ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।