'लव मैरिज या अरेंज मैरिज', फैन के सवाल पर स्मृति मंधाना ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण क्रिकेट के साथ-साथ बाकी खेलों के इंवेट्स भी नहीं हो पा रहे हैं। आईपीएल सीजन-13 के स्थगित होने पर जहां पुरूष क्रिकेटर्स घर में बैठे हैं तो वहीं महिला क्रिकेटर्स भी लाॅकडाउन के कारण घर में समय बीता रहे हैं। ऐसे में खाली समय सभी खिलाड़ी ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब कर रहे हैं। भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने भी फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दाैरान एक फैन ने उनसे यह पूछ डाला कि आप लब मैरिंज करेंगी या अरेंज मैरीज।

दिया ये जवाब
एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्हें लव और अरैंज मैरिज में से किस तरह की शादी पसंद है। इस पर स्मृति मंधाना ने काफी मजेदार रिप्लाई किया। मंधाना ने लिखा कि वो लव-रैंज्ड शादी करना पसंद करेंगी। उनके इस जवाब पर यूजर भी सोचने पर मजबूर हो गया होगा कि मंधाना लव मैरिज करेंगी या अरेंज।

ऐसा होना चाहिए पार्टनर
इसके अलावा एक फैन ने उनसे पूछा कि आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए कैसी योग्यता होनी चाहिए। अनिकेत नाम के इस फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने इसके लिए दो शर्त रखी। मंधाना ने अनिकेत के सवाल का जवाब देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि, नंबर एक- वो खूब प्यार करने वाला होना चाहिए। नंबर दो- और वो शर्त नंबर एक को मानने वाला होना चाहिए।

2017 में रही थी चर्चा में
स्मृति मंधाना साल 2017 आइसीसी महिला वनडे विश्व कप के दौरान खूब चर्चा में रही थीं। यही नहीं उनके खेल और खूबसूरती की भी खूब तारीफ हुई थी। वो अब भी भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाज हैं। बता दें कि स्मृति मंधाना उस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हिस्सा रहीं जिसे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। मंधाना का खुद का फॉर्म भी पूरे टूर्नाट में सही नहीं था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
