Covid-19: डेढ़ करोड़ रुपए देने के बाद अब गौतम गंभीर ने दान की इतने साल की सैलरी
नई दिल्ली भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर 2 अप्रैल के दिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं और इसके पीछे दो वजहें प्रमुख हैं। पहली यह है कि 2 ही अप्रैल का दिन था जब आज से 9 साल पहले भारत ने विश्व कप 2011 जीता था और गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी लेकिन इस मौके पर अधिकांश लोग धोनी के विजयी छक्के को याद करते हैं।
ऐसे में गंभीर ने ट्विटर पर ऐसे प्रचार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसके लिए वे ट्रोल भी हो गए लेकिन वे एक एक और बड़ी सकारात्मक खबर के चलते सुर्खियों में फिर छा गए और यह था पीएम केयर फंड में योगदान करने का गंभीर का फैसला जिसके लिए उनको सराहना मिलना लाजिमी है।

गंभीर ने दान की 2 साल की सैलरी-
भारत के पूर्व बल्लेबाज और संसद के वर्तमान सदस्य, गौतम गंभीर ने कोविद -19 महामारी से लड़ने के लिए अपने दो साल के वेतन को पीएम केयर्स फंड के खाते में दान करने का संकल्प लिया है। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पूर्वी दिल्ली के सांसद ने यह घोषणा की।
2011 वर्ल्ड कप की जीत की याद में फिर छाया धोनी का छक्का, गंभीर ने खोया आपा
उन्होंने लिखा- लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है। असली सवाल यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? मैं अपना 2 साल का वेतन #PMCaresFund को दान कर रहा हूं। आपको भी आगे आना चाहिए! इस पोस्ट में गंभीर ने प्रधानमंत्री मोदी को भी टैग किया है।

2 अप्रैल को ही बने थे विश्व कप हीरो-
2 अप्रैल 2011 को गंभीर ने आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की यादगार पारी खेली थी, उनकी इस पारी ने टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया था, जिसके बदौलत भारत ने 28 साल बाद श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। बता दें कि इससे पहले गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को बड़ी रकम दान में देने का ऐलान किया। वह अभी तक सबसे ज्यादा दान करने वाले क्रिकेटरों में रहे हैं।

पहले ही डोनेट कर चुके हैं डेढ़ करोड़ रुपए
गंभीर ने पहले दिल्ली सरकार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख दिए। फिर उन्होंने पीएम केयर्स को एक करोड़ डोनेट किए।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, कोरोनॉमी महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना समर्थन दे रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर जारी-
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, देश में इस वायरस के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1965 हो गई है, इसमें 151 ठीक होकर घर जा चुके हैं, पिछले 12 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को ये जानकारी दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
