कोरोना वायरस के चलते टली इन 8 क्रिकेट खिलाड़ियों की शादी
नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी के रूप में फैल चुकी बीमारी कोरोना वायरस का असर कुछ ऐसा हुआ है कि सब कुछ ठप्प हो गया है। इस बीमारी के चलते खेल जगत के कई आयोजनों को अब तक रद्द किया जा चुका है। इस महामारी के चक्कर में ओलंपिक गेम्स, यूरो कप और इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट स्थगित हो चुके हैं और खिलाड़ी इस समय लॉकडाउन में वक्त गुजार रहे हैं।
और पढ़ें: 89 की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहा है यह खिलाड़ी, आधी से भी कम उम्र की है बीवी
खैर इस महामारी ने खिलाड़ियों को सिर्फ उनके मैदान से दूर नहीं किया है जबकि उनके निजी जीवन को भी पूरी तरह से ठप्प कर दिया है। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स पर भी पड़ा है और 8 खिलाड़ियों की शादी इस महामारी के चलते टल गई है।
और पढ़ें: तबलीगी जमात पर बबीता फोगाट का तंज पड़ा भारी, ट्विटर ने किया अकाउंट सस्पेंड

इन खिलाड़ियों की शादी कोरोना वायर्स के चलते टली
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर्स लिजेले ली और तान्जा की शादी टलने के बाद अब और 8 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की शादी टलने की रिपोर्ट आई है जिसमें एक नाम स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा का नाम भी है।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में एडम जाम्पा के अलावा टेस्ट तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, डार्सी शॉर्ट, मिशेल स्वेप्सन, एलिस्टर मैकडरमॉट, एंड्रयू टाइ, जेस जोनासन और केटलिन फ्रेट का नाम शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर शादियां अप्रैल में होती हैं
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिजी शेड्यूल और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादातर शादियों का आयोजन अप्रैल में किया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर स्टेटस में इस वक्त लॉकडाउन है और नियमानुसार 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। लॉकडाउन नियमों के अनुसार किसी भी शादी में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।

ग्लैन मैक्सवेल की शादी में भी होगी देरी
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रैंड विनी रमन से सगाई की थी। मार्च में उन्होंने भारतीय तरीके से दोबारी सगाई की है। कोरोना वायरस के चलते अब उनकी शादी में भी देरी होगी। उनके अलावा पैट कमिंस भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनकी शादी देरी से होगी।
इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपनी शादी की तारीख तय करनी थी, लेकिन फिलहाल यह मुश्किल नजर आ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
