Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रायन लारा बताई सचिन तेंदुलकर के करियर की सबसे बेहतरीन पारी

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर...वो नाम जिसका जिक्र करते हुए याद आते हैं क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुए कुछ ऐसे रिकाॅर्ड जिनका तोड़ना किसी के लिए बेहद मुश्किल नजर आता है। चाहे वो फिर टेस्ट(51) में सबसे ज्यादा शतक हों या फिर वनडे(18426), टेस्ट(15,921) में बनाए गए सबसे ज्यादा रन। सचिन के करियर में कई ऐसी पारियां दर्ज हैं जो कभी भूलाई नहीं जाती, लेकिन टेस्ट में सबसे बड़ी नाबाद 400 रनों की पारी खेलने वाले विंडीज टीम के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने उस पारी का जिक्र किया जो उनकी नजरों में सचिन के करियर की सबसे बेहतरीन पारी है।

इस पारी का किया जिक्र

इस पारी का किया जिक्र

लारा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सचिन की वो पारी दर्शाई गई है जो 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में निकली थी। सचिन ने तब 436 गेंदों पर नाबाद 241 रन बनाए थे, जिसके चलते भारत ने अपनी पहली पारी में 705/7 का विशाल स्कोर बनाया। हालांकि यह मैच ड्रा रहा था, लेकिन सचिन ने जिस अनुशासन और एकाग्रता के साथ बैटिंग की, वह फैंस के मन में हमेशा जिंदा रहेगी।

इस पारी से लारा ने दिया उदाहरण

इस पारी से लारा ने दिया उदाहरण

उस सीरीज में, तेंदुलकर फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, और उन्होंने अंतिम टेस्ट में कवर ड्राइव न खेलने का फैसला लिया। इसके बावजूद मास्टर ब्लास्टर ने दोहरा शतक लगाया। ब्रायन लारा ने यह उदाहरण इसलिए दिया ताकि लोग भी सचिन तेंदुलकर की तरह अनुशासन में रहकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ सकें, लारा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या आप 16 साल की उम्र में सोच सकते हैं कि आप 24 साल तक क्रिकेट खेलेंगे। सचिन ने ऐसा किया। यह काफी अविश्वसनीय लगता है। सचिन ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में उन्होंने जो 241 रन बनाए, वो एक मैराथन इनिंग थी।"

सचिन के नाम दर्ज हैं 100 शतक

बता दें कि सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकाॅर्ड दर्ज है। यह करिश्मा अभी तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर पाया है। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक लगाए जबकि 462 वनडे मैच खेलते हुए 49 शतक लगाए हैं। वनडे में पहला दोहरा शतक भी इन्हीं के बल्ले से निकला था।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 18:46 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+