युवराज सिंह ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी लगता है इंजमाम उल हक
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वारस के चलते लोग लॉकडाउन में वक्त गुजार रहे हैं। इसके चलते इन दिनों सभी लोग घर पर बैठ कर वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि इस महामारी की टेंशन के बीच कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर नये-नये तरीकों से अपने फैन्स को एंटरटेन करने का तरीका ढूंढ रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका क्रिकेट एक्सपर्ट गौरव कपूर ने ढूंढ निकाला है, जो आजकल यूट्यूब पर अपना एक गेम शो 'आईसोलेशन प्रीमियर लीग' लेकर आये हैं। इस गेम में वह वीडियो कॉलिंग के जरिये किसी खिलाड़ी के साथ इंटरव्यू करते हैं और उसके करियर से जुड़े ऐसे 20 सवाल पूछते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है।
और पढ़ें: 89 की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहा है यह खिलाड़ी, आधी से भी कम उम्र की है बीवी
'आईसोलेशन प्रीमियर लीग' के आखिरी एपिसोड में गौरव कपूर ने भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह से बात की और इस दौरान कई ऐसी जानकारी सामने आई जो कि फैन्स को हैरान कर सकती हैं।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के वो 5 खिलाड़ी जो कभी जीरो पर नहीं हुए आउट, एक भारतीय शामिल

2007 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा पर बोले युवराज सिंह
इस इंटरव्यू के दौरान गौरव कपूर ने युवराज सिंह से पहले 6 सवाल 2007 में हुए टी20 विश्व कप के भारत बनाम इंग्लैंड से जुड़े पूछे जिसमें युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। इस दौरान युवराज से यह सवाल भी पूछा गया कि इस मैच में कौन सा ऐसा खिलाड़ी है जो कि उनका दोस्त भी है उसने डेब्यू किया था लेकिन उसकी बल्लेबाजी नहीं आई थी।
इसका जवाब देते हुए युवराज सिंह ने रोहित शर्मा का नाम लिया और बताया कि उस दिन वह खुद काफी नीचे बल्लेबाजी करने आये थे जिसकी वजह से रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

इंजमाम उल हक की तरह लगते थे रोहित शर्मा
इसके साथ ही युवराज सिंह ने कहा कि जब रोहित शर्मा अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे तो उन दिनों उनकी बैटिंग देखकर उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक की याद आ जाती थी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ऐसी बैटिंग करता था जैसे कि उसके पास हर शॉट के लिये काफी समय हो।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आए थे तब वह ऐसी बल्लेबाजी करते थे जैसे उनके पास शॉट लगाने का काफी समय है। उन्होंने मुझे इंजमाम उल हक की याद दिला दी। जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था।'

युवराज सिंह ने बताया किस गेंदबाज से लगता था डर
इस बीच युवराज सिंह ने बताया कि अपने करियर के दौरान वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करने से डर सकते थे। युवराज सिंह ने बताया कि वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन थे जिन्होंने उनके करियर के दौरान युवराज को 9 बार आउट किया था।
उल्लेखनीय है कि इंजमाम उल हक ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक एकदिवसीय खेले। उन्हें दवाब की स्थिति का सामना करने के लिए जाना जाता है। इंजमाम ने 2003 से 2007 तक पाकिस्तान की कप्तानी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

