'वो जबरदस्त है'- टॉम मूडी ने बताया भारत के बेस्ट यंग टैलेंट का नाम
नई दिल्ली: जैसा की पूरा विश्व इस समय कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है तो क्रिकेटरों और पूर्व दिग्गजों के लिए यह समय घर पर काटना बहुत मुश्किल हो गया है। जिसके चलते वे कई तरह के तरीके आजमा रहे हैं- उनमें एक तरीका है ट्विटर पर सवाल जवाब सत्र।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी इस समय ऐसा कर रहे हैं। इस सेशन के दौरान फैंस अपने मन का कोई भी सवाल इन दिग्गजों से पूछते हैं जो क्रिकेट से जुड़ा है और उनको उचित जवाब भी मिलता है।

मूडी ने बताया भारत के बेस्ट यंग टैलेंट का नाम
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने भारत में इस समय युवा खिलाड़ी के रूप में शुबमन गिल को चुना है। वह #AskTom सत्र के दौरान ट्विटर पर सवालों के जवाब दे रहे थे। मूडी ने लिखा: कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं लेकिन शुबमन गिल एक स्टैंडआउट हैं!
'बॉस, यह क्या है?'- जब श्रेयस अय्यर ने राहुल द्रविड़ के सामने पहली बार की बैटिंग
शुभमन गिल हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और न्यूजीलैंड में भारत के टेस्ट टीम में शामिल थे।

शुबमन गिल को बताया जबरदस्त प्रतिभा
"क्या अद्भुत प्रतिभा है। मैं उन्हें (गिल) दो साल से करीब से देख रहा हूं और जिस तरह से वह अब यहां पहुंच गए हैं यह केवल कुछ ही समय की बात है जब वे टीम में जगह पा लेंगे। वह इस टेस्ट (वेलिंगटन) में खेलते हैं या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए जानते हैं कि वह यहां टिकने के लिए हैं, "टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक साक्षात्कार में कहा।

विराट को रोल मॉडल बताते हैं गिल-
"मेरे पास मेरे रोल मॉडल हैं। मैं विराट भैया की कार्य नैतिकता का पालन करने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे पता है कि हर खिलाड़ी अलग है और आप किसी की भी नकल नहीं कर सकते। मुझे पता है कि मैं पहली गेंद से हिट कर सकता हूं। लेकिन मुझे यह भी पता है कि लंबे नॉक कैसे खेलते हैं। यह स्थिति पर निर्भर करता है। , "गिल ने कहा।

कोहली पहले ही गिल-शॉ को बता चुके अगली प्रतिभा
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले ही शुबमन गिल और पृथ्वी शॉ को उत्कृष्ट प्रतिभा के रूप में पहचान दी है।
"आने वाले युवाओं पर एक शब्द - मुझे लगता है कि कुछ उत्कृष्ट प्रतिभाएं हैं। हमने देखा कि पृथ्वी शॉ ने दोनों हाथों से मौका पकड़ा। शुबमन एक बहुत ही रोमांचक प्रतिभा हैं और मैंने उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा और मैं वाह की तरह था जब मैं 19 साल का था तब मैं उससे दस प्रतिशत भी नहीं था, " कोहली ने कहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
