Video: टीम इंडिया की शर्मनाक हार और विराट कोहली का जबरदस्त भांगड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला?
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित हो रही इस सीरीज में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में शिखर धवन की ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को आराम
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर दुश्मंथा चमीरा की गेंद पर 0 पर आउट हो गए। इसी के साथ रोहित के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा के ये पांचवा टी20 मैच था। हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने सभी चारों मैच जीते थे लेकिन इस जीत का सिलसिला श्रीलंका ने समाप्त कर दिया। बता दें कि इस ट्राई सीरीज से नियमित कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
पंजाबी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रहे कोहली
हालांकि इस हार के बीच विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोशल फोटो साइट इंस्टाग्राम पर यह वीडियो लगातार देखा जा रहा है, जिसमें विराट कोहली एक शादी समारोह के दौरान पंजाबी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं।
राहुल और धवन भी कर रहे हैं भांगड़ा
अपलोड किए गए इस वीडियो क्लिप में उनकी पत्नी अनुष्का तो नहीं दिख रही हैं, लेकिन साथी क्रिकेटर शिखर धवन और केएल राहुल उस डांस में जरूर शामिल नजर आ रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो पुराना है। क्योंकि धवन और राहुल अभी श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ हैं।

कोहली ने की थी पत्नी की तारीफ
आपको बता दें कि विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। 58 दिन लंबे साउथ अफ्रीका दौरै से मुंबई लौटे विराट ने अनुष्का की फिल्म 'परी' देखी और ट्वीट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने लिखा- 'यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
