Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैकी डु प्रीज का दिल का दाैरा पड़ने से हुई माैत

नई दिल्ली। 1966-67 सीजन में साउथ अफ्रीका के लिए दो टेस्ट खेलने वाले जैकी डु प्रीज का 77 साल की उम्र में हरारे में निधन हो गया है। डु प्रीज लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। लेग स्पिनर डु प्रीज जिमबाब्वे के उन क्रिकेटरों में एक थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए खेला। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया । उन्होंने 1967 में दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट खेले।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ''डु प्रीज जिसे हम जैकी के नाम से भी जानते हैं वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। जैकी का जिम्बाब्वे के हरारे में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।'' वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जैक फॉल ने कहा, "सीएसए फैमिली की ओर से मैं उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" वह 1960 में साउथ अफ्रीकी घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किए थे। डु प्रीज को सही मायनों में उस समय का एक बेहतरीन ऑलारउंडर माना जाता था। इसके अलावा वह एक बेहतरीन फील्डर भी थे।

डु प्रीज अपने करियर में दो टेस्ट मैच, 120 फर्स्ट क्लास और 20 लिस्ट ए मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 296 विकेट हासिल किए। डु प्रीज गेंदबाजी के दौरान 11 बार 5 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास में 4063 रन भी बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वोच्य स्कोर 112 रन का रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, डु प्रीज ने संक्षिप्त अवधि के लिए ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्य किया।

Story first published: Friday, April 10, 2020, 16:28 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+