हैदराबाद की जीत के बाद 'हीरो' बने राशिद खान तो अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से कही ये बात
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मतलब जो टीम जीतती वो सीधा फाइनल में पहुंच जाती ऐसे में मुकाबला रोमांचक तो होना ही था। केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी हर मैच की तरह इस मैच में भी आला दर्जे की नहीं रही और बड़े बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके लेकिन इस मैच के हीरो या यूं कहें की इस पूरी सीरीज के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में जो जलवा दिखाया उसे देखकर किंग खान की टीम के पसीने छूट गए, पूरे मुकाबले में एक ही चेहरा दिखाई दे रहा था औऱ एक ही नाम सुनाई दे रहा था वो था राशिद खान का । अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे राशिद खान नें केवल 10 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए और अंतिम ओवर में 24 रन जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर को हैदराबाद ने 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी शुरुआत में आला दर्जे की दिखी नरेन और क्रिस लिन शानदार फार्म में दिख रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन गेंदबाजी के कई कारनामे दिखाए हैं तो यह मुकाबला भला कैसे बच सकता था, राशिद खान ने गेंदबाजी से केकेआर की कमर तोड़ दी और मैच के रोचक छड़ में केकेआर के तीन विकेट झटक कर हैदराबाद को गेम में वापस ले आए। फील्डिंग में भी राशिद का जलवा दिखा दो कैच और एक रन आउट कर मानो वन मैन आर्मी की भूमिका में दिखे राशिद खान। खान के इस प्रदर्शन की चर्चा हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है लेकिन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने राशिद के इस प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी को टैग करते हुए एक संदेश लिखा है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Afghans take absolute pride in our hero, Rashid Khan. I am also thankful to our Indian friends for giving our players a platform to show their skills. Rashid reminds us whats best about Afg. He remains an asset to the cricketing world. No we are not giving him away. @narendramodi
— Ashraf Ghani (@ashrafghani) May 25, 2018
कुछ इस तरह की तारीफः इस सीरीज में अफगान के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने जो जलवा दिखाया है उसकी तारीफ तो हर कोई कर रहा था लेकिन इस बेहद महत्वपूर्ण मैच में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों से जो जलवा बिखेरा उसका हर कोई दीवाना दिखा, अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने राशिद की तारीफ करते हुए लिखा की अफगान के हीरो पर मुझे गर्व है और मैं अपने भारतीय मित्रों का भी शुक्रिया करता हूं जिन्होंने उन्हें खेलने का मौका दिया, उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा की हम राशिद खान को दूर नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा की राशिद क्रिकेट की दुनिया की संपत्ति बन गए हैं। गौरतलब हो की इस मैच में 13 रनों की जीत के बाद आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
