Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो बीसीसीआई ने कोहली को मुश्किल में डाला, एक दिन में कैसे करेंगे ये असंभव काम?

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अभी हाल ही में भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से ठीक पहले आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 2 टी-20 मैचों के लिए भी विराट कोहली को कप्तान बनाया है और उन्हें टीम में शामिल किया है। लेकिन जून में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में कोहली को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि कोहली इस महीने काउंटी टीम सरे के साथ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हैरानी भरा लग रहा है। क्योंकि विराट जब सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे तभी ही आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच होंगे। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की तारीख कोहली की काउंटी टीम सरे के प्रस्तावित मैचों की तारीख से टकरा रही है। इस बीच ऐसी खबरें हैं कि बीसीसीआई का एक धड़ा, जो कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में न खेलने से नाराज था, चाहता है कि कोहली काउंटी सीजन छोटा कर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलें। चयनकर्ता कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से हटने के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि बीसीसीआई का एक धड़ा पहले ही कह चुका है कि कोहली पर निर्भर करता है कि वे जो फैसले लें इससे बोर्ड को कोई परेशानी नहीं होगी।

भारत को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन के मालाहाइड में 27 और 29 जून को दो टी-20 मैच खेलने हैं, जबकि कोहली को सरे काउंटी के लिए अंतिम मैच यॉर्कशर के खिलाफ स्कारबोरो में 25 से 28 जून तक खेलना है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कोहली काउंटी मैच और आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में से किसे चुनते हैं?

काउंटी टीम सरे के अनुसार, 'भारतीय कप्तान विराट कोहली जून के पूरे महीने के दौरान सरे के लिए खेलेंगे।' इसके बावजूद आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों के लिए टीम में कोहली का नाम होना आश्चर्यजनक है। हालांकि इस पर एमएसके प्रसाद ने कहा है कि, 'कृपया इस मुद्दे पर बीसीसीआई सचिव से बात करने दीजिए।'

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 16:58 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+