त्रिकोणीय श्रृंखला : दिलशान का अर्धशतक (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने अपने दो विकेट 39 रन के कुल योग पर ही गंवा दिए थे लेकिन दिलशान और एंजेलो मैथ्यूज के प्रयासों के बूते उसने 22 ओवर की समाप्ति तक 91 रन बना लिए हैं।
दिलशान ने 75 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया है जबकि मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए हैं। दोनों खिलाड़ी अब तक तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़ चुके हैं।
श्रीलंका का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के रूप में गिरा जबकि दूसरे विकेट के रूप में थिलन समरवीरा पेवेलियन लौटे। थरंगा का विकेट आठ और समरवीरा विकेट 39 रन के कुल योग पर गिरा।
उपकप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए थरंगा को रन आउट किया। समरवीरा का विकेट प्रज्ञान ओझा ने लिया। समरवीरा ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए।
बहरहाल, भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की कप्तानी में खेल रही है।
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार के स्थान पर स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को मौका दिया गया है। भारत दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है। दूसरे स्पिनर अमित मिश्रा हैं।
इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।
सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications