पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- मैं रोहित शर्मा जैसा बनना चाहता हूं, वो मेरे आदर्श हैं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटर ओपनर रोहित शर्मा के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। मैदान पर उनकी ताकत के आगे बड़े-बड़े गेंदबाज धाराशाही होते नजर आते हैं। यह किसी युवा क्रिकेटर का सपना होता है कि वो भी उन्हीं के तरह विस्फोटक खेले। इन्हीं में से एक हैं 19 साल के पाक क्रिकेटर हैदर अली। रोहित की बल्लेबाजी उन्हें काफी पसंद आती है, यही नहीं रोहित जिस स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं, ऐसा ही कुछ हैदर अपनी बल्लेबाजी में शामिल करना चाहते हैं। हाल ही में हैदर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे कि इस दाैरान एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि बाबर, कोहली और रोहित में उनका फेवरेट प्लेयर कौन है, तब हैदर ने सीधा रोहित का नाम लिया था।
हैदर अली का रोहित के प्रति इस लगाव का एक वीडियो क्रिकेट पाकिस्तान ने भी पोस्ट किया। जिसमें हैदर कहते हैं, 'मेरे आदर्श रोहित शर्मा हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी स्ट्राइक रेट है। मैं चाहता हूं कि मैं भी उनकी तरह बनूं।' दाएं हाथ के बल्लेबाज हैदर ने पेशावर ज़ालमी के लिए हाल ही में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में हैदर ने नौ मैचों में 239 रन बनाए। उन्होंने क्रिकेट बिरादरी में कई लोगों से प्रशंसा अर्जित की और यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा ने उन्हें विराट कोहली और बाबर आजम जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना।
रमीज राजा ने एक यूट्यूब वीडियो में हैदर की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'हैदर में बहुत प्रतिभा है और उन्होंने पीएसएल के अपने पहले सीजन में खुद के लिए एक नाम बनाया है।' राजा के मुताबिक, हैदर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। उनके पास गुणवत्ता वाले शॉट हैं और उन्हें बहुत अधिक सुधार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका पावर-हिटिंग बेस काफी मजबूत है।' यही नहीं राजा ने हैदर को सलाह दी कि उन्हें बाबर आजम और विराट कोहली जैसी सोच अपनाने की आवश्यकता है। ये दोनों बहुत ज्यादा सुधार नहीं करते हैं। उनके पास इतनी प्रतिभा है और मुख्य रूप से पारंपरिक शॉट्स पर भरोसा करते हैं। हैदर के पास बाबर और कोहली के समान प्रतिभा है, लेकिन बस उन्हें लंबी पारी खेलने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
