हार्दिक पांड्या ने नहीं किया अंबेडकर पर कोई ट्वीट, ये रहा सबूत!
जोधपुर। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ जोधपुर पुलिस में कथित विवादित ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। कहा गया है कि इसस पांड्या बुरी तरह फंस सकते हैं। दरअसल बुधवार को हार्दिक पांड्या के खिलाफ बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर किए गए एक कथित ट्वीट की वजह से शिकायत दर्ज की गई।
शिकायतकर्ता डीआर मेघवाल के अनुसार पांड्या ने 26 दिसंबर 2017 को ट्विटर पर बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ एक ट्वीट किया था जिसमे उनका बाबा साहब का अपमान किया गया था, जिसकी वजह से इस उनसे जुड़े लोगों की भावना आहत हुई है।
लेकिन अब इस मामले में साफ हुआ है कि वो ट्वीट हार्दिक पांड्या ने किया ही नहीं था। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक जिस ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है वो पांड्या के वेरीफाइड अकाउंट से नहीं किया गया है। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या का टि्वटर अकाउंट @hardikpandya7 है। वहीं कोर्ट के आदेश में जिस ट्वीट का जिक्र है वह @sirhardik3777 से किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि ये ट्वीट पांड्या के पैरोडी अकाउंट से हुआ था।
वहीं कोर्ट ने पुलिस से एससी/एसटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। इस पर जयपुर के एक पुलिस अधिकारी राजेश यादव ने एनडीटीवी को बताया कि, "हमें अभी तक अदालत के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसलिए आदेश मिलने के बाद ही मैं इस पर कोई टिप्पणी कर पाऊंगा।" उन्होंने कहा कि जो भी होगा "कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

