अंडर-19 टीम में चयन न होने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने की आत्महत्या
इस्लामाबाद। क्रिकेट टीम में चयन न होने के चलते आत्महत्या का बड़ा मामला सामने आया है। जी हां, दरअसल पाकिस्तान के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आमिर हनीफ के बेटे ने अंडर-19 टीम में चयन न होने के कारण आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक हनीफ के सबसे बड़े बेटे मोहम्मद जारयाब ने सोमवार को आत्महत्या की थी। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज ने पिता हनीफ के हवाले से बताया कि उम्र के आधार पर उनके बेटे का अंडर-19 टीम में चयन नहीं हुआ, जिसके कारण वह उदास था।
रिपोर्ट के अनुसार, जारयाब जनवरी में लाहौर में एक अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान कराची की ओर से खेला और चोटिल होने के कारण उसे वापस घर भेज दिया गया। लेकिन वह जाना नहीं चाहता था। उसे भरोसा दिया गया कि टीम में उसका चयन हो जाएगा। हालांकि बाद में उम्र ज्यादा होने के आधार पर उसे टीम में नहीं चुना गया।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार हनीफ ने कहा, 'मेरे बेटे पर दबाव बनाया गया, उसे कहा गया था कि वह अधिक उम्र का है। उसके प्रति कोचों के बर्ताव ने उसे बाध्य ( अपनी जान लेने के लिए) किया।' आपको बता दें कि हनीफ ने 1990 के दशक में पाकिस्तान की ओर से पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
