तो अब विदेशी दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं हारेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने अचानक बदली रणनीति
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर से टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हार गई। लेकिन अब बीसीसीआई ने अचानक रणनीति बदल दी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से कड़े सबक सीखते हुए भारतीय टीम अब विदेश दौरों पर हालात के अनुकूल ढलने के लिये टेस्ट सीरीज से पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया।

आस्ट्रेलिया जाएगी तो पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएंगी
बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने कहा कि जब टीम इस साल इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जाएगी तो पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएंगी। उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन से मिले फीडबैक के बाद हमने इस पर गंभीर विचार विमर्श किया। अब इंग्लैंड दौरे पर भारत पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा और फिर टेस्ट मैच। अगली बार आस्ट्रेलिया में भी ऐसा ही होगा।"

भारत को आने वाले महीनों में सीमित ओवरों की काफी क्रिकेट खेलनी है
गौरतलब है कि बीसीसीआई शेड्यूल के मुताबिक भारत को आने वाले महीनों में सीमित ओवरों की काफी क्रिकेट खेलनी है। ऐसे में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में होने वाली क्रिकेट भारतीय टीम प्रबंधन को कई नए संयोजनों पर काम करने का मौका देगी जो अगले साल होने वाले विश्व कप में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सर्दियों में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी
बीसीसीआई सीईओ के मुताबिक, "सर्दियों में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भी बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच सहमति बन गई है कि भारतीय टीम पहले सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलेगी और उसके बाद टेस्ट मैच घोषित किए जाएंगे। ऐसे में टीम के पास टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले खुद को वहां के हालात में ढाल पाने के लिए अधिक समय होगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
