अब विराट को किस करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, लोगों ने कहा-बेहद रोमांटिक
मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो बदन एक जान हैं, दोनों ने अपने प्रेम को दुनिया से छुपाया नहीं, हालांकि कोहली की तरह अनुष्का ने कभी भी खुलकर नहीं कहा कि वो विराट से प्यार करती हैं लेकिन शादी से पहले वो हर उस जगह कोहली के साथ नजर आईं, जहां कोहली को उनकी जरूरत थी। फिलहाल अब दोनों पति-पत्नी हैं और अपने-अपने कामों में हद से ज्यादा बिजी हैं, बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे के लिए वक्त निकालते हैं और इस वक्त को पूरी तरह से जीने की कोशिश भी करते हैं। जिसका साक्षात प्रमाण है ये तस्वीर, जो खुद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो कोहली को किस करती नजर आ रही हैं। कोहली-अनुष्का के फैंस के लिए ये तस्वीर किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है। कोहली और अनुष्का की ये रोमांटिक तस्वीर उनके रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां कर रही है।
एक-दूजे में खोए हुए हैं विराट-अनुष्का
आपको बता दें कि कोहली ने भी कुछ दिन पहले अपनी और अनुष्का की गले लगते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, वो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी थी। मालूम हो कि अनुष्का के फोटो शेयर करने से पहले कोहली अपने नए अपार्टमेंट से क्लिक की गई सनराइज की तस्वीर शेयर की थी, इस सी फेसिंग लग्जरी फ्लैट में विराट और अनुष्का हाल ही में शिफ्ट हुए हैं। फिलहाल अपनी फील्ड के दोनों नायाब सितारे इस वक्त एक-दूसरे में खोए हुए हैं, उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं कि वो यूं ही ताउम्र एक-दूजे में खोए रहें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
