एशियन गेम्स 2018 : भारतीय महिला-पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीमें फाइनल में पहुंची, गोल्ड पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। घुड़सवारी के बाद मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक पदक पक्का कर लिया है।भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को करीबी मुकाबले में 225-222 से मात दी। फाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया से होगा। पहले सेट में भारतीय महिलाएं 55-58 से पिछड़ गईं थीं और इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्हें 55-57 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय महिलाओं ने अच्छी वापसी करते हुए बाकी दो सेटों में 57-55 और 58-52 के अंतर से जीत हासिल करते हुए कुल स्कोर के तहत 225-222 से विजय प्राप्त की और खिताबी मुकाबले में कदम रखा। इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रविवार को ही इंडोनेशिया की टीम को 229-224 से हराया था। वहीं अगर भारतीय पुरुषों की बात करें तो उनका भी जलवा इस दिशा में कायम है और भारत की मेंस कंपाउंट टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के साथ हुआ जिसमें आखिरी 3 निशानों में भारत को जीतने के लिए 27 पॉइंट्स् की दरकार थी औऱ अभिषेक वर्मा का निशाना 10 पॉइंट्स व अमन ने भी 10 पॉइंट्स का निशाना लगाया और अब रजत ने 10 पॉइंटर्स का निशाना लगाकर भारत को भाइनल में पहुचा दिया है। ऐस में दोनों ही टीमों का मुकाबला मंगलवार को साउथ कोरिया के साथ होगा, ऐसे में उम्मीद है कि भारत यहां दो गोल्ड मेडल जीत सकेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
