VIDEO: CPL में पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी, 1 ओवर में जड़ दिए इतने रन
नई दिल्ली। दुनिया में अगर धुआंधार और ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की बात करें तो शायद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में एक बार फिर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में विंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड का तूफान एक बार फिर देखने को मिला। टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में पोलार्ड ने सेंट लूसिया स्टार्स की तरफ से खेलते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 18 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं उन्होंने 1 ओवर में ताबड़तोड़ 30 रन ठोक डाले।
POLLARD the beast!! What an innings from this legend and hence he takes the title for #Playoftheday #CPL18 pic.twitter.com/KuQPCL4fA2
— CPL T20 (@CPL) August 25, 2018
कुछ इस तरह खेली तूफानी पारीः गौरतलब हो कि सेंट लूसिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी। गुयाना के लिए 18वां ओवर बीशू फेंकने आए वहीं उनके सामने पोलार्ड थे। पोलार्ड ने पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरी गेंद पर बीशू ने सीधी फेंकी, जिसे पोलार्ड ने फिर से 6 रन के लिए भेज दिया। तीसरी गेंद भी ऐसी ही रही जिसपर 4 रन बटोरे। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने छक्का जड़ दिया, जबकि आखिरी दो गेंदों पर 4 रन लगाए। इस तरह पोलार्ड ने 1 ओवर में 30 रन जड़े। इस शानदार पारी की बदौलत पोलार्ड ने अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।
Story first published: Saturday, August 25, 2018, 16:02 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
