Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कड़ी सुरक्षा के बीच भारत और इंग्लैंड की टीमें चंडीगढ़ पहुंचीं

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे पहले होटल ताज पहुंचने वालों में थे। वे सीधे अपने-अपने कमरों में चले गए। मीडिया के लोगों को खिलाड़ियों से बात करने का कोई मौका नहीं मिला, जबकि वे तीन घंटे से भी अधिक समय तक होटल के बाहर इंतजार कर रहे थे।

इंग्लैंड की टीम के साथ हवाई अड्डे से होटल तक पहुंचे समन्वयक सुशील कुमार ने बताया, "टीमें बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोनों टीमें मीडिया को संबोधित करेंगी। इसके लिए दोपहर एक बजे का समय निर्धारित किया गया है।"

सुरक्षा के लिहाज से होटल ताज के आसपास के 500 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। शहर के सहायक पुलिस अधीक्षक मधुर वर्मा ने बताया, "हमने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। होटल के आसपास का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। होटल तक जाने वाले वाहनों की दो बार जांच की जा रही है। इसके अलावा किसी तरह के निजी वाहन के होटल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध है।"

वर्मा ने बताया कि ताज होटल के बाहर स्थाई तौर पर बम निरोधी दस्ते तथा कमांडो जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, "हम किसी तरह की असावधानी नहीं चाहते। हमारे जवान सादे कपड़ों में होटल के आसपास मौजूद हैं। टीम के यहां पहुंचने के बाद होटल पहुंचने वाले दूसरे मेहमानों पर खास नजर रखी जा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+