Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साथियों के प्रदर्शन से खुश हैं रैना

रैना ने सोमवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए रोहित के साथ-साथ अपने सभी साथियों की तारीफों के पुल बांधे। रैना ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि वह अपने साथियों के प्रदर्शन से खुश हैं। खासतौर पर वह रोहित के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस श्रृंखला में टीम की जीत के लिए दुआ करने वाले तमाम क्रिकेट प्रेमियों को भी रैना ने धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि जिंबाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद टीम की वापसी के लिए दुआ कर रहे प्रशंसकों की मेहनत रंग लाई और भारतीय टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की।

रैना के अलावा महान लेग स्पिनर शेन वार्न और भारतीय टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले रोहित की सराहना की है। वार्न ने कहा है कि रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है।

रोहित ने जिंबाब्वे में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ श्रृंखला के पहले मुकाबले में शानदार 114 रन बनाए थे। अंतर्राष्ट्रीय करियर में यह उनका पहला शतक था। इस शतक के बावजूद भारतीय टीम हार गई थी।

युवराज ने अपनी टिप्पणी में रोहित को शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। बकौल युवराज, "शानदार शतकों के लिए रोहित को बधाई देता हूं। रोहित और पूरी युवा टीम ने अपने शानदार खेल से हमारा मान बढ़ाया है।"

उधर, रोहित ने ट्विटर पर जारी अपनी टिप्पणी में रैना को बतौर कप्तान पहली जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है। रोहित ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं खुश हूं कि मेरी पारी टीम के काम आई। हम एक इकाई के तौर पर खेले। बतौर कप्तान पहली जीत के लिए मैं रैना को बधाई देता हूं। रैना अच्छे कप्तान हैं और उनका भविष्य उज्जवल है।"

रोहित ने अपनी शतकीय पारी के माध्यम से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इससे पहले तेंदुलकर ने ही जिंबाब्वे में अब तक दो शतक लगाए थे। वह जिंबाब्वे में एक ही श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 101 रन की शतकीय पारी के लिए रोहित को पहली बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+