Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नई भूमिका में नज़र आएँगे माराडोना

डिएगो माराडोना एक बार फिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं. इस बार वह नज़र आएँगे कोच के रूप में. उन्हें अर्जेंटीना की टीम का कोच बनाया जा सकता है. वर्ष 1986 की विश्वकप जीतनेवाली अर्जेंटीना टीम के हीरो और कप्तान माराडोना की मंगलवार को अर्जेंटीना फुटबाल एसोसिएशन (एएफ़ए) से इस संबंध में बातचीत हुई है. यह बातचीत बुधवार को भी जारी रहेगी.

47 वर्षीय माराडोना ने कहा, "इस प्रस्ताव ने मुझे बहुत आकर्षित किया है. जैसे ही इसकी घोषणा होती है मैं काम शुरू कर दूँगा."

नई पारी

माराडोना 1990 के दशक में थोड़े समय के लिए फ़ुटबॉल टीम के कोच के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने अर्जेंटीना के क्लब डिपोर्टिव मैनडिउ और रेसिंग क्लब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया था.

इस प्रस्ताव ने मुझे बहुत आकर्षित किया है. जैसे ही इसकी घोषणा होती है मैं काम शुरू कर दूँगा.
मगर बाद में माराडोना ने नशीले पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा और उन्हें प्रशिक्षण का काम छोड़ना पड़ा था. लेकिन अब स्वास्थ्य सुधरा है जिसके बाद वे राष्ट्रीय टीम के कोच का दायित्व संभालना चाहते हैं.

वर्ष 1986 में विश्वकप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के कोच कार्लोस बिलार्डो भी एएफ़ए के अध्यक्ष जूलियो ग्रोडानो से बातचीत कर रहे हैं. वे भी माराडेना के टीम के सदस्य हो सकते हैं.

अगर माराडेना ने यह पदभार संभाल लिया तो वह अलफ़ियो बासिली का स्थान लेंगे. बासिली ने इस महीने के शुरू में विश्वकप क्वालीफ़ाइंग मैच में चिली के हाथों मिली हार के बाद अपने पद इस्तीफ़ा दे दिया था.

योजना

माराडेना ने कहा, "आधिकारिक घोषणा होने के तत्काल बाद वह देश में मौज़ूद खिलाड़ियों के साथ काम शुरू कर देंगे और उसके बाद यूरोप में खेल रहे खिलाड़ियों के साथ बात करने जाएँगे."

बीबीसी के फुटबॉल संवाददाता टिम विकेरी का कहना है कि अबी तक जो भी कहा गया है, वह माराडोना की तरफ से ही हैं. अर्जेंटीना फुटबाल एसोसिएशन ने इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं कहा है क्योंकि बातचीच अभी शुरुआती दौर में है.

डिएगो माराडोना को अर्जेंटीना में धार्मिक प्रतिरूप का दर्जा प्राप्त है. उन्होंने 16 वर्ष की आयु में अर्जेंटीना जूनियर की तरफ़ से फुटबॉल खेलना शुरू किया था. अपने 21 साल के फ़ुटबॉल जीवन में उन्होंने सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ जिसका चरमोत्कर्ष 1986 में अर्जेंटीना का विश्व कप विजय रहा.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+