आईओए पर आईओसी को गुमराह करने का आरोप
मंत्रालय ने कहा कि आईओसी के सदस्य के रूप में काम कर रहे आईओए के महासचिव रणधीर सिंह ने आईओसी के सामने खेल संघों के प्रमुखों का कार्यकाल सीमित करने से जुड़ा रखने से पहले उससे संपर्क नहीं किया।
आईओसी ने 1975 में केंद्र सरकार द्वारा तय निर्देशों को बहाल करने को लेकर जारी विवाद में हस्तक्षेप किया है, जिसमें आईओए पदाधिकारियों का कार्यकाल सीमित करने की बात कही गई है।
आईओसी ने 21 मई को मंत्रालय के नाम अपने पत्र में लिखा था कि खेल संघों के प्रमुखों के खिलाफ उठाए जाने वाले उसके इस कदम के कारण उसे कई तरह के प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं।
आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रॉग के इस पत्र के जवाब में खेल मंत्रालय के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा कि मंत्रालय को अब तक आईओसी या फिर एशियाई ओलंपिक समिति द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति नहीं मिली है। मीडिया के माध्यम से जो खबरें सामने आई हैं, वह आईओसी के किसी अधिकारी ने लीक की हैं।
श्रीनिवास ने कहा कि सरकार ने इस मसले पर कोई नया निर्देश जारी नहीं किया है और उसे इस बात का दुख है कि आईओसी से इस मसले पर बातचीत करने से पहले रणधीर सिंह ने खेल मंत्रालय से मश्वरा करना उचित नहीं समझा। यह एक तरह से गुमराह करने वाली स्थिति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications