For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup: माराडोना बोले, वर्ल्ड की दावेदार नहीं अर्जेंटीना, मेसी को प्रूव करने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। इसी महीने 14 जून से रूस में शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें तैयारी में लगी हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि पिछले वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम अर्जेंटीना इस भार भी प्रमुख दावेदार टीमों में से एक है। लेकिन अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ऐसा नहीं मानते हैं। माराडोना ने अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी को लेकर भी बड़ी बाते कही हैं। माराडोना ने कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे मेसी को अर्जेंटीना के लिए कुछ भी प्रूव करने की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि ये वर्ल्ड कप मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

गौरतलब है कि 2014 में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को जर्मनी के हाथों एक्ट्रा टाइम में हार का सामना करना पड़ा था। उस वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था और मैच के एक्ट्रा टाइम में जर्मनी के मारियो गोट्जे ने एकमात्र गोल कर अर्जेंटीना के सपनों पर पानी फेर दिया था। अर्जेंटीना के लिए आखिरी बार वर्ल्ड कप का खिताब माराडोना ने अकेले दम पर दिलाया था।

1986 में मैक्सिको में हुए इस फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि उसके चार साल बाद भी अर्जेंटीना टीम की कमान माराडोना के हाथों में थी लेकिन उन्हें फाइनल में वेस्ट जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि मेसी अपनी टीम को अभी तक कोई प्रमुख खिताब नहीं जिता पाए हैं जबकि उन्होंने टीम को तीन बार मेजर खिताब के फाइनल में हारते हुए देखा है। 2016 में कोपा अमेरिका सेंटेनियोरियो में चिली के हाथों हारने के बाद मेसी ने अस्थायी रूप से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

हालांकि माराडोना का मानना है कि मेसी को टीम के लिए कुछ भी प्रूव करने की जरूरत नहीं है। ओमनीपोस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं मेसी को सलाह दूंगा कि वो खेल का आनंद लेना जारी रखें। अगर वह विश्व कप जीत सकते हैं या नहीं लेकिन उन्हें आलोचकों के बारे में भूलना होगा।" माराडोना ने आगे कहा कि उन्हें कुछ भी प्रदर्शित करने की जरूरत नहीं है। उसे मैदान पर खेल का आनंद लेना है।

माराडोना ने अर्जेंटीना टीम के मैनेजर सांपाउली के बारे में कहा कि "मुझे सांपाओली के बारे में नहीं पता, मुझे नहीं पता कि वह कैसे खेलता है। लेकिन, मुझे बहुत सारे खिलाड़ियों के बारे में पता हैं और मुझे पता है कि वे अपना बेस्ट देंगे। मुझे लगता है कि उनके पास जीतने का अच्छा मौका है। लेकिन मैं फेवरेट के रूप में नहीं चुनता क्योंकि फेवरेट व्यक्ति कभी जीत नहीं पाता है।"

Story first published: Friday, June 1, 2018, 14:08 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+