KKR vs RR Eliminator: राजस्थान को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर में पहुंची केकेआर, राजस्थान बाहर
कोलकाता। आईपीएल 11 का एलिमनेटर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला गया। जहां केकेआर ने राजस्थान को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर दो में जगह बना ली है। अब केकेआर का मुकाबले फाइनल की जंग के लिए सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ।
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही है सुनील नरेन पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए। गौतम की गेंद पर नरेन ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने उन्हें स्टंप आउट किया। हालांकि उसके बाद उथप्पा फिर फ्लॉप साबित हुए और 3 रन बनाकर गौतम का ही शिकार बने। लेकिन यहां के खुद कप्तान कार्तिक ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और तूफानी अंदाज में रन बनाने शुरू किए।
हालांकि एक छोर से विकेट गिरते रहे। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने नितीश राणा (3) के रूप में कोलकाता को तीसरा झटका दिया। उन्होंने राणा को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को क्रिस लिन (18) के रूप में सबसे बड़ी सफलता मिली। श्रेयस गोपाल ने खुद की गेंद पर उन्हें कैच आउट कराते हुए चलता किया।
क्रिल लिन के आउट होने केके बाद युवा बल्लेबाज शुबमन गिल ने जरूर तेजी से रन बनाए। गिल (28) को जोफ्रा आर्चर ने विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांचवें विकेट के लिए गिल और कार्तिक के बीच 55 रन की शानदार साझेदारी हुई। 18वें ओवर पर पहली गेंद पर बेन लाफलिन ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बेन लाफलिन ने जेवन (2) को आर्चर के हाथों कैच आउट कराया। राजस्थान की तरफ से गौतम, आर्चर और लाफलिन ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि श्रेयस गोपाल ने 1 विकेट चटकाए। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 169 का स्कोर खड़ा किया।
जीत के लिए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही। राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने राहुल त्रिपाठी (20) को खुद की गेंद पर कैच लेते हुए चलता किया। पहले विकेट के लिए रहाणे और त्रिपाठी के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। फिर रहाणे और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 15वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने रहाणे को चलता किया। रहाणे ने 41 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए सैमसन और रहाणे के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। हालांकि रहाणे ने इस समय तक डॉट बॉल ज्यादा खेलीं।
रहाणे के आउट होने के बाद सैमसन भी 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर पीयूष चावला की गेदं पर आउट हो गए। हालांकि सैमसन ने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी 0 पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंत में हेनरिक क्लासेन 18* रन और गौथम 9* रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की टीम 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई और उसे 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इसी हार के साथ राजस्थान का सफर आईपीएल 2018 में खत्म हो गया है। अब केकेआर का मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जिसके पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट से हराया था।
यहां पढ़ें कोलकाता बनाम राजस्थान के बीच एलिमनेटर मुकाबले का LIVE CRICKET SCORE:-
राजस्थान की पारी-
- राजस्थान को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर में पहुंची केकेआर, राजस्थान आईपीएल से बाहर
- 130 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, स्टु्र्ट बिन्नी 0 पर आउट। कृष्णा ने लिया विकेट।
- फिफ्टी से चूके अजिंक्य रहाणे, 41 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट। 109 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने दिया राजस्थान को दूसरा झटका।
- 47 के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट। पियूष चावला ने लिया विकेट
- बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान, रहाणे-त्रिपाठी क्रीज पर
केकेआर की पारी-
- कार्तिक-रसल की धुआंधार पारी, केकेआर ने राजस्थान को दिया 170 रनों का लक्ष्य। आंद्रे रसल 25 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 164 के स्कोर पर केकेआर का सातवां विकेट गिरा, जेवन सियर्लेस 2 रन बनाकर आउट। लाफलिन ने लिया विकेट।
- केकेआर का छठा विकेट गिरा, कप्तान कार्तिक 38 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट। लाफलिन ने लिया विकेट
- 51 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, क्रिस लिन 18 रन बनाकर आउट। श्रेयस गोपाल ने किया कॉट एंड बोल्ड। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 51/4
- शुरू में ही लड़खड़ाई केकेआर की पारी, नितीश राना 3 रन बनाकर आउट। जोफ्रा आर्चर ने दिया तीसरा झटका।
- रॉबिन उथप्पा 3 रन बनाकर बने गौथम का दूसरा शिकार।
- पहले ही ओवर में गिरा केकेआर का विकेट, सुनील नरेन 4 रन बनाकर आउट। गौथम ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, सुनील नरेन और क्रिस लिन क्रीज पर
- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शुबमन गिल, जेवन सियरल्स, पियुष चावला, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन (कीपर), कृष्णप्पा गोथम, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, बेन लॉफलिन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
