Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: खत्म हुई अफ्रीका की आखिरी उम्मीद (लीड-1)

जोहांसबर्ग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में शुक्रवार को खेला गया दूसरा क्वार्टर फाइनल रोमांच से भरपूर था और इसका नतीजा पेनेल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। उरुग्वे ने घाना को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही इस विश्व कप में अफ्रीकी महाद्वीप की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

खेल का पहला हाफ खत्म होने से कुछ देर पहले ही घाना की ओर से मुंतारी ने शानदार गोल किया। 55वें मिनट में उरुग्वे स्टार स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने एक गोल करके स्कोर को बराबरी पर ला दिया। फोर्लान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में भी नहीं हो सका। इसके बाद पेनेल्टी शूटआउट की बारी आई। फर्नाडो मुसलेरा ने घाना के एक पेनेल्टी को रोक दिया और फिर सेबेस्टियन एब्रेयू ने बिना कोई चूक किए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके साथ ही घाना की इस विश्व कप से विदाई हो गई।

इस जीत के बाद उरुग्वे की टीम के कोच ऑस्कर ताबारेज ने तमाम बहस को खारिज करते हुए कहा कि इस मैच में उनकी टीम की ओर से कोई धोखेबाजी नहीं की गई।

दरअसल, घाना ने अतिरिक्त समय में गोल करने का एक सुनहरा मौका उस समय गवां दिया जब उसे पेनेल्टी मिला। उरुग्वे के लुईस सुआरेज ने गोललाइन पर गेद पर हाथ से प्रहार किया था। इस वजह से यह पेनेल्टी घाना को इसलिए मिला था। घाना के स्टार स्ट्राइकर असामोह गयान इस मौके को भुनाने में चूक गए। इस चूक की वजह से मुकाबला पेनेल्टी शूटआउट तक खिंचा।

मैच के बाद ताबारेज ने कहा, "पेनेल्टी एरिया में गेंद को हाथ से छूने की वजह से लाल कार्ड दिखाया गया और खिलाड़ी को बाहर भेजा गया। यह कहना है कि हमने जीत के लिए घाना के साथ धोखेबाजी की है, गलत रहेगा। हमने रैफरी का निर्णय माना।"

गौरतलब है कि 40 साल बाद यह पहला मौका है जब उरुग्वे की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह दो बार का विश्व विजेता रह चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+