Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : पहले दिन श्रीलंका के 312 रन (लीड-6)

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दिन का खेल खत्म होने तक संगकारा 225 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाकर नाबाद लौटे जबकि इस मैदान पर अब तक सर्वाधिक रन बटोर चुके पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। संगकारा के टेस्ट करियर का यह 23वां शतक है।

श्रीलंका ने तीसरे सत्र के खेल के दौरान अपना दूसरा विकेट गंवाया था। पारानाविताना 100 रन बनाने के बाद ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए। 221 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाने वाले पारानाविताना का विकेट 273 रन के कुल योग पर गिरा।

पारानाविताना ने इस श्रृंखला में दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार सैकड़ा लगाया था। पारानाविताना ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 174 रन जोड़े।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों-पारानाविताना और तिलकरत्ने दिलशान ने बेहरीन शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। दिलशान 54 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर वी.वी.एस. लक्ष्मण के हाथों लपके गए।

मैच आरंभ होने से ठीक पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह को चोटिल होने की वजह से अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा।

गंभीर के घुटने में चोट है और ऐसे में टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। दूसरी ओर, गॉल टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले युवराज बीमार होने की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं।

इन दोनों के स्थान पर टीम में मुरली विजय और सुरेश रैना को शामिल किया गया है। रैना का यह पहला टेस्ट मैच है। मुरली दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

भारतीय टीम पहले ही खिलाड़ियों की खराब फिटनेस और औसत दर्जे के प्रदर्शन से मुश्किल में है। तेज गेंदबाज जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंत चोटिल होने की वजह से पहले ही इस दौरे से बाहर चल रहे हैं।

गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+