For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

माराडोना पर लगा दो महीने का प्रतिबंध

By Staff

अर्जेंटीना के कोच डिएगो माराडोना पर फुटबॉल फेडरेशन ने दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है.पिछले महीने उरुग्वे के ख़िलाफ़ अर्जेंटीना की जीत के बाद माराडोना ने गुस्से में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया था उसे देखते हुए माराडोना पर दो महीने का प्रतिबंध लगा है.

इस मैच से पहले अर्जेंटीना पर और माराडोना पर ज़बर्दस्त दबाव था और मैच जीतने के बाद लाइव प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने आलोचकों और रिपोर्टरों के लिए भद्दी और गंदी भाषा का प्रयोग किया.उरुग्वे के ख़िलाफ़ जीत के साथ ही विश्व कप 2010 में अर्जेंटीना का स्थान पक्का हो गया है.

माराडोना पर यह प्रतिबंध 15 नवंबर से 15 फरवरी तक रहेगा जिसका मतलब यह हुआ कि वो चार दिसंबर को विश्व कप की समय सारणी की घोषणा के दौरान उपस्थित नहीं रह सकेंगे.इसके अलावा माराडोना चेक गणराज्य के साथ अर्जेंटीना के एक दोस्ताना मैच में भी नहीं रह सकेंगे.

माराडोना के ख़िलाफ़ ज्यूरिख़ में तीन घंटे तक अनुशासन समिति ने सुनवाई की जिसके बाद उन पर प्रतिबंध के साथ ही 15000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है.फीफा ने अपने बयान में कहा है कि माराडोना ने अपने व्यवहार के लिए गहरा पश्चाताप प्रकट किया.

हालांकि फीफा ने माराडोना को चेतावनी दी है कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो उनपर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे.माराडोना के गुस्से में भरे बयानों के बाद फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लैटर ने कहा था कि माराडोना के मामले में अनुशासन समिति के समक्ष सुनवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. उरुग्वे से हुए मैच से पहले माराडोना पर बहुत दबाव था क्योंकि इससे पहले अर्जेंटीना की टीम उनके कोच रहते बोलीविया, इक्वेडोर, ब्राजील और पराग्वे से हार गई थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+